MP Bhulekh 2026 – मध्यप्रदेश राज्य के राजस्व विभाग ने मध्यप्रदेश के सभी जमीन के रिकॉर्ड को अपने ऑफिसियल पोर्टल एमपी भूलेख पर ऑनलाइन उपलब्ध करा दिया हैं. आप इस पोर्टल के माध्यम से एमपी भूलेख खसरा खतौनी B1, भू नक्शा Land Record MP की सभी जानकारी को अब अपने घर बैठे ही ऑनलाइन प्राप्त कर सकते हैं. एवं MP Bhu Abhilekh, Khasra Khatauni MP से संबंधित सभी रिकॉर्ड की जाँच कर नक़ल प्रतिलिपि को डाउनलोड भी कर सकते हैं.
पहले मध्यप्रदेश राज्य के किसी जमीन की जानकारी चाहिए होती थी. तब Bhu Abhilekh MP के लिए पटवारी एवं तहसील का चक्कर लगाने पड़ते थे. लेकिन इस समय खसरा खतौनी नाम अनुसार mp को घर बैठे ही ऑनलाइन देख सकते हैं. MP Bhulekh Portal से ऑनलाइन जमीन की जानकारी कैसे निकालते हैं? इस लेख में उसकी पूरी प्रक्रिया दी गई हैं.
एमपी भूलेख पोर्टल पर उपलब्ध सेवाएँ
MP Bhulekh Portal से आप दो प्रकार की एमपी लैंड रिकॉर्ड की प्रतिलिपि देख सकते हैं. या उसे डाउनलोड कर सकते हैं.
- साधारण भू-अभिलेख प्रतिलिपि – इस भू अभिलेखि प्रतिलिपि को निकालने के लिए आपको एमपी भूलेख पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करने की जरुरत नहीं पड़ती हैं. इसे आप फ्री में निकाल सकते हैं. इसके लिए कोई शुल्क नहीं लगता हैं. लेकिन इस प्रतिलिपि को सिर्फ जानकारी के लिय उपयोग कर सकते हैं.
- डिजिटल हस्ताक्षरित भू-अभिलेख प्रमाणित प्रतिलिपि – इस भू अभिलेख प्रतिलिपि को निकालने के लिए आपको MP Bhulekh Portal पर रजिस्ट्रेशन करना अनिवार्य हैं. इस प्रतिलिपि को निकालने के लिए शुल्क देने पड़ते हैं. इस प्रतिलिपि को आप किसी भी सरकारी कार्य के लिए उपयोग कर सकते हैं. क्योंकि यह प्रतिलिपि कानूनी रूप से मान्य होता हैं.
मुफ्त सेवाएँ (Free Services)
- साधारण भू-अभिलेख (खसरा/खतौनी)
- साधारण भू नक्शा नक्शा
- आबादी अधिकार अभिलेख
- व्यपवर्तित भूमि-राजस्व भुगतान
- दृष्टि बंधक
- व्यव्हार न्यायालय प्रकरण
- अभिलेखागार प्रतिलिपि
- RCMS आर्डर
- ट्रांज़ैक्शन विवरण
- भूमि बंधक
- कृषि भूमि राजस्व विभाग
- DS दस्तावेज़ खोजें
- दस्तावेज़ खोजें
- जमानत विवरण खोजें
- CERSAI खोजें
सशुल्क सेवाएँ (Paid Services)
- प्रमाणित भू-अभिलेख प्रति डाउनलोड
- प्रमाणित भू नक्शा नक्शा
- राजस्व न्यायालय आदेश प्रतिलिपि
- अभिलेखागार के अभिलेख प्रतिलिपि
- भू-अधिकार पुस्तिका
- व्यपवर्तन सूचना
- भू राजस्व भुगतान
- वॉलेट रिचार्ज
- भूमिस्वामी आधार
- mpbhuabhilekh Contact Details
- Other Land Services
एमपी भू अभिलेख साधारण प्रतिलिपि ऑनलाइन देखें
मध्यप्रदेश राज्य सरकार के राजस्व विभाग के ऑफिसियल वेबसाइट से एमपी भू अभिलेख साधारण प्रतिलिपि ऑनलाइन कैसे देखते हैं. इसका पूरा विवरण नीचे स्टेप बाई स्टेप दी गई हैं.
- मध्यप्रदेश राज्य के भूलेख खसरा खतौनी देखने के लिए राजस्व विभाग के ऑफिसियल वेबसाइट webgis2.mpbhulekh.gov.in पर जाएँ.
- वेबसाइट के होम पेज पर ही “भू अभिलेख” का विकल्प दिखाई देगा उसको सेलेक्ट करें.

- अब आपके सामने एक नया पेज आता हैं. यहाँ पर दो आप्शन दिखाई देता हैं. इनमे से “क्या आप खसरा के लिए भूमि रिकॉर्ड खोजना चाहते हैं?” के विकल्प को चुने और “Yes” बटन को क्लिक करें.

- अगर आपके पास भू भाग यूनिक आईडी, ULPIN संख्या, भूमिस्वामी आईडी हैं. तो आप इनका भी उपयोग करके भू अभिलेख को सर्च कर सकते हैं. यदि आपके पास यह नहीं हैं तब भी कोई बात नहीं आप नाम के द्वारा भी खसरा / खतौनी को खोज सकते हैं.
- अब आपको अपने जिला, तहसील और गांव के नाम को सेलेक्ट करना हैं. फिर आपको खसरा / खतौनी को सर्च करने के लिए तीन विकल्प दिखाई देते हैं.
- भूमिस्वामी नाम – (खसरा खतौनी नाम अनुसार)
- सर्वेक्षण / ब्लॉक संख्या – (खसरा नंबर द्वारा खोजें)
- प्लाट संख्या – (प्लाट संख्या द्वारा खसरा खतौनी खोजें)
अपने सुविधा अनुसार तीनो में से किसी को भी सेलेक्ट कर सकते हैं. यहाँ पर भू-स्वामी के विकल्प का चुनाव किया गया हैं. भू-स्वामी के विकल्प का चुनाव करते ही आपके सामने भू स्वामी की लिस्ट ओपन हो जाती हैं. इनमे से जिनका भूमि रिकॉड देखना चाहते हैं. उनके नाम को सेलेक्ट करें. फिर खसरा /प्लाट संख्या को सेलेक्ट करें. बाद में कैप्चा कोड को सही से भरकर “विवरण देखें” बटन पर क्लिक करें.

- अब आपके सामने जमीन की जानकारी ओपन हो जाती हैं. आप कार्यवाही कोलुम में थ्री डॉट विकल्प पर क्लिक करें. तीन विकल्प आपके सामने दिखाई देता हैं. 1. खसरा देखें, 2. नक्शा देखें और 3. खतौनी B1 देखें. आप जिस रिकॉर्ड को देखना चाहते हैं. उस विकल्प पर क्लिक करके देख सकते हैं.

- खसरा देखने के लिए “खसरा देखें” विकल्प पर क्लिक करें. आपके सामने खसरा का पूरा विवरण ओपन हो जाता हैं. इसे आप डाउनलोड भी कर सकते हैं.

डिजिटल हस्ताक्षरित भू-अभिलेख प्रमाणित प्रतिलिपि ऑनलाइन निकालें
मध्यप्रदेश राज्य सरकार के राजस्व विभाग के ऑफिसियल वेबसाइट से डिजिटल हस्ताक्षरित भू-अभिलेख प्रमाणित प्रतिलिपि ऑनलाइन कैसे निकालते हैं. इसका पूरा विवरण नीचे स्टेप बाई स्टेप दी गई हैं.
- मध्यप्रदेश राज्य के भूलेख खसरा / खतौनी के डिजिटल हस्ताक्षरित भू-अभिलेख प्रमाणित प्रतिलिपि निकालने के लिए आपको पहले राजस्व विभाग के ऑफिसियल वेबसाइट https://webgis2.mpbhulekh.gov.in/ पर जाकर रजिस्ट्रेशन करना होगा.
- वेबसाइट के होम पेज पर पंजीकरण के विकल्प को सेलेक्ट करके ‘नागरिक उपयोगकर्ता’ विकल्प पर क्लिक करें.

- अपना मोबाइल नम्बर को दर्ज करें. और कैप्चा कोड को ध्यानपूर्वक भरकर ‘OTP प्राप्त करें’ को क्लिक करें.

- अब आपके मोबाइल नम्बर पर OTP आया होगा उसको दर्ज करें. और अब जो password रखना चाहते हैं. उसको दर्ज करके आगे बढ़ें.

- इस पेज पर रजिस्ट्रेशन के लिए e-KYC करने के लिए मांगी गई सभी जानकारी को भरकर आगे बढे को क्लिक करें. रजिस्ट्रेशन सफलतापूर्वक हो जाता हैं.

- अब साइनइन विकल्प पर क्लिक करके यूजर आईडी, पासवर्ड दर्ज करें. मोबाइल OTP द्वारा सत्यापन करके पोर्टल पर लॉगइन करें.

- MP Bhulekh पोर्टल पर लॉगइन होते ही नई पेज खुलती हैं. इस पेज पर भू-अभिलेख प्रतिलिपि को सेलेक्ट करे. और नवीन आवेदन विकल्प पर क्लिक करें.

- अब आपको अपने जिला, तहसील और गांव के नाम को सेलेक्ट करना हैं. फिर आपको खसरा / खतौनी को सर्च करने के लिए तीन विकल्प दिखाई देते हैं. (1) भूमिस्वामी नाम (2) सर्वेक्षण / ब्लॉक संख्या (3) प्लॉट संख्या अपने सुविधा अनुसार किसी को भी सेलेक्ट कर सकते हैं. संबंधित जानकारी को सेलेक्ट/भरकर “विवरण देखें” को क्लिक करें.

- खसरा नम्बर को सलेक्ट करके अभिलेख प्रकार विकल्प में ‘खसरा प्रतिलिपि’ वर्ष को चुने. फिर सूची में जोड़े पर क्लिक करें. फिर शुल्क गणना बटन पर क्लिक करें.

- आपके सामने भुगतान करने का पेज ओपन हो जाता हैं. “जमा करें” के बटन पर क्लिक करके पेमेंट करें.

- भू-अभिलेख प्रमाणित प्रतिलिपि डाउनलोड के लिए कार्यवाही कोलुम में जाकर थ्री डॉट को सेलेक्ट करें. फिर ‘डाउनलोड करें’ विकल्प पर क्लिक करें.

- भू-अभिलेख प्रमाणित प्रतिलिपि आपके सामने प्रदर्शित हो जाती हैं. जिसे आप प्रिंट/डाउनलोड कर सकते हैं.

भू नक्शा मध्य प्रदेश देखें
- MP भू नक्शा देखने के लिए ऑफिसियल वेबसाइट https://webgis2.mpbhulekh.gov.in/ पर जाएँ.
- होम पेज पर दिए गए विकल्प भू भाग नक्शा को सेलेक्ट करें.

- अब आपको नक्शा देखने के लिए दो विकल्प दिखाई देते हैं.
- क्या आप ग्रामवार पार्सल मानचित्र देखना चाहते हैं?
- क्या आप पार्सल मानचित्र की प्रमाणित प्रति लेना चाहते हैं?
आप फ्री में भू नक्शा देखना चाहते हैं तो पहले वाले विकल्प को सेलेक्ट करें.

- अब ग्राम चयन के विकल्प पर क्लिक करें.

- अपना जिला, तहसील, ग्राम को सेलेक्ट करें.

- सर्वेक्षण संख्या/ प्लॉट संख्या चयन करके कैप्चा को भरें और नक्शा देखे पर क्लिक करें.

- भू-भाग नक्शा आपके सामने प्रदर्शित हो जाता हैं.

अभिलेखागार दस्तावेज (स्कैन) सर्च करें
- अधिकारिक पोर्टल webgis2.mpbhulekh.gov.in पर जाएँ.
- होम पेज पर ‘अभिलेखागार दस्तावेज (स्कैन)’ को सेलेक्ट करें.

- अब दो विकल्प दिखाई देते हैं. पहले विकल्प क्या आप अभिलेखों स्कैन प्रतिलिपि को खोजना चाहते हैं? को सेलेक्ट करके हाँ पर क्लिक करें.
- अब अपना जिला, तहसील, गांव, अभिलेख प्रकार, सर्वेक्षण संख्या को चुनकर कैप्चा दर्ज करें. और ‘विवरण देखें’ पर क्लिक करें.
- आपके सामने स्क्रीन पर ‘अभिलेखागार दस्तावेज (स्कैन)’ की नक़ल प्रतिलिपि प्रदर्शित हो जाती हैं.

भूमिस्वामी आधार E-KYC ऑनलाइन कैसे करें?
- आपको अपने जमीन को अपने आधार कार्ड से लिंक करना हैं. तो सबसे पहले https://webgis2.mpbhulekh.gov.in/ पर जाकर रजिस्ट्रेशन करके फिर लॉग इन कर लेना हैं.
- अब आपको लॉग इन कर लेने के बाद बहुत सारे विकल्प दिखाई देते हैं. इनमे से “भू-धारी e-KYC” को सेलेक्ट करना हैं .

- अब आपको अपने जिला, तहसील और गांव के नाम को सेलेक्ट करना हैं. फिर आपको खसरा / खतौनी को सर्च करने के लिए तीन विकल्प दिखाई देते हैं. (1) भूमिस्वामी नाम (2) सर्वेक्षण / ब्लॉक संख्यार (3) प्लाट संख्या अपने सुविधा अनुसार तीनो में से किसी को भी सेलेक्ट करके “विवरण देखें” को क्लिक करें.
- अब आपके सामने भूमिस्वामी की सूची दिखाई देती हैं. यहाँ पर आपको कार्यवाही कोलुम में भू स्वामी के नाम के सामने थ्री डॉट पर क्लिक करना हैं. फिर E-KYC पर क्लिक करना हैं.

- आधार नम्बर को दर्ज करें. फिर आधार से लिंक मोबाइल नम्बर पर OTP आया होगा. उसे भरकर चेक बॉक्स को चेक करें. फिर ‘जमा करें’ पर क्लिक करें.

- मोबाइल नम्बर को अगर बदलना चाहते हैं. तो नम्बर दर्ज करके OTP के माध्यम से सत्यापन करके सबमिट करें. आपका मोबाइल नम्बर लिंक हो जाता हैं.

- अब आपको “भू अभिलेख के अनुसार भू स्वामी” और “आधार के अनुसार भू स्वामी” का डिटेल दिखाई देता हैं. यदि सभी डिटेल सही हैं. तब “सबमिट करें” पर क्लिक करें. आधार E-KYC की प्रक्रिया कम्पलीट हो जाती हैं.

आबादी अधिकार अभिलेख देखने की प्रक्रिया
- मध्यप्रदेश राज्य के आबादी अधिकार अभिलेख को देखने के लिए आपको पहले राजस्व विभाग के ऑफिसियल वेबसाइट webgis2.mpbhulekh.gov.in पर जाना होगा.
- वेबसाइट के होम पेज पर ही “आबादी अधिकार अभिलेख’ का विकल्प दिखाई देगा उसको सेलेक्ट करें.

- अब आपके सामने एक नई पेज ओपन हो जाता हैं. यहाँ पर दो आप्शन दिखाई देता हैं. इनमे से “क्या आप अधिकार अभिलेख खोजना चाहते हैं?” के विकल्प को चुने और “Yes” बटन को सेलेक्ट करें.

- अब आपको अपने जिला, तहसील और गांव के नाम को सेलेक्ट करना हैं. फिर आपको खसरा खतौनी को सर्च करने के लिए तीन विकल्प दिखाई देते हैं. (1) भूमिस्वामी नाम (2) सर्वेक्षण / ब्लॉक संख्या और (3) प्लॉट संख्या अपने सुविधा अनुसार तीनो में से किसी को भी सेलेक्ट कर सकते हैं. कैप्चा को भरकर “विवरण देखें” को Click करें.

- यहाँ पर आपको कार्यवाही सेक्शन में थ्री डॉट सेलेक्ट करें. और देखे विकल्प को क्लिक करें.

आबादी अधिकार अभिलेख की प्रतिलिपि आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाती हैं. जिसे आप प्रिंट/डाउनलोड कर सकते हैं.
व्यवहार न्यायालय प्रकरण ऑनलाइन कैसे देखें?
- मध्यप्रदेश राज्य के व्यवहार न्यायालय प्रकरण को देखने के लिए आपको पहले राजस्व विभाग के ऑफिसियल वेबसाइट webgis2.mpbhulekh.gov.in पर जाना होगा.
- वेबसाइट के होम पेज पर ही “व्यवहार न्यायालय प्रकरण” का विकल्प दिखाई देगा उसको सेलेक्ट करें.

- अब आपको अपने जिला, तहसील और गांव के नाम को सेलेक्ट करना हैं. फिर आपको खसरा खतौनी को सर्च करने के लिए दो विकल्प दिखाई देते हैं. (1) भूमिस्वामी नाम (2) सर्वेक्षण / ब्लॉक संख्या और (3) प्लॉट संख्या अपने सुविधा अनुसार तीनो में से किसी को भी सेलेक्ट कर सकते हैं. कैप्चा को भरकर “विवरण देखें” को Click करें.

- अब आपके सामने व्यवहार न्यायालय प्रकरण विवरण ओपन हो जाता हैं.

भूमि से संबंधित शिकायत आवेदन ऑनलाइन कैसे करें?
- मध्यप्रदेश राज्य में भूमि से संबंधित शिकायत आवेदन ऑनलाइन करने के लिए पहले राजस्व विभाग के ऑफिसियल वेबसाइट https://webgis2.mpbhulekh.gov.in/ पर जाएँ.
- वेबसाइट के होम पेज पर ही “शिकायत” का विकल्प दिखाई देगा उसको सेलेक्ट करें.
- अब आपके सामने आवेदन करने के लिए एक फॉर्म ओपन हो जाता हैं. फॉर्म भर कर “ओटीपी भेजें” को Click करें. आपके मोबाइल नम्बर पर ओटीपी आएगा उसे दर्ज कर आवेदन को सबमिट करें. अपने आवेदन संख्या को नोट कर लें.

शिकायत आवेदन की स्थिति को ऑनलाइन कैसे देखें?
- शिकायत आवेदन की स्थिति को ऑनलाइन देखने के लिए पहले राजस्व विभाग के ऑफिसियल वेबसाइट https://webgis2.mpbhulekh.gov.in/ पर जाना होगा.
- वेबसाइट के होम पेज पर ही “शिकायत” का विकल्प दिखाई देगा उसको सेलेक्ट करें.
- आपको इस पेज पर “शिकायत/सुझाव ट्रेक” के आप्शन को सेलेक्ट करके उसके बाद शिकायत संख्या/ मोबाइल दर्ज करके “खोजे” पर Click करें. आवेदन की स्थिति ओपन हो जाती हैं.

MP Bhulekh (FAQ)
एमपी भूलेख क्या हैं?
एमपी भूलेख राष्ट्रीय भूमि अभिलेख कार्यक्रम के तहत मध्यप्रदेश राज्य के राजस्व विभाग द्वारा मध्यप्रदेश राज्य के सभी जमीनों के प्रबंधन रिकॉर्ड का डिजिटल डेटाबेस प्रणाली हैं. जिसका मुख्य उद्देश्य मध्यप्रदेश राज्य के सभी जमीन के रिकॉर्ड को ऑनलाइन उपलब्ध कराना हैं. जिससे मध्यप्रदेश के निवासी अपने किसी भी जमीन की जानकारी को ऑनलाइन घर बैठे ही देख सकें. एवं जमीन से संबंधित सभी दस्तावेज़ की जाँच कर सकें.
एमपी भूलेख खसरा खतौनी में यदि कोई त्रुटी हो तो क्या करें?
अगर bhulekh mp खसरा खतौनी के विवरण में कोई त्रुटी हैं. तो आप अपने तहसील कार्यालय में जाकर इसके लिए आवेदन कर सकते हैं. या एमपी भूलेख हेल्पलाइन पर भी संपर्क कर सकते हैं.
आयुक्त भू-अभिलेख
(मध्य प्रदेश शासन)
राजस्व भवन, नाका चन्द्रबदनी
नीडम रोड, Gwalior (मध्य प्रदेश)
पिनकोड:- 474009
संपर्क करें:- 18002030311 (Toll Free),
0751-2441200 (लैंडलाइन – CLR ऑफिस ग्वालियर)
मध्य प्रदेश भूलेख को ऑनलाइन चेक करने के लिए अधिकारिक पोर्टल कौन सा हैं?
मध्य प्रदेश भूलेख को आप राजस्व विभाग के अधिकारिक पोर्टल (https://mpbhulekh.gov.in/) पर जाकर एमपी लैंड रिकॉर्ड को ऑनलाइन चेक कर सकते हैं.
क्या डाउनलोड की गई भू-अभिलेख प्रतिलिपि कानूनी उपयोग के लिए मान्य हैं?
आप राजस्व विभाग के अधिकारिक पोर्टल से दो प्रकार की एमपी भू-अभिलेख की प्रतिलिपि देख सकते हैं. या उसे डाउनलोड कर सकते हैं.
- साधारण भू-अभिलेख प्रतिलिपि – इसके लिए कोई शुल्क नहीं लगता हैं. लेकिन इस प्रतिलिपि को सिर्फ जानकारी के लिय उपयोग कर सकते हैं.
- डिजिटल हस्ताक्षरित भू-अभिलेख प्रतिलिपि – इस प्रतिलिपि को निकालने के लिए शुल्क देने पड़ते हैं. इस प्रतिलिपि को आप किसी भी सरकारी कार्य के लिए उपयोग कर सकते हैं.
एमपी भूलेख हेल्पलाइन
आयुक्त भू-अभिलेख
(मध्य प्रदेश शासन)
राजस्व भवन, नाका चन्द्रबदनी
नीडम रोड, Gwalior (मध्य प्रदेश)
पिनकोड:- 474009
संपर्क करें:- 18002030311 (Toll Free),
0751-2441200 (लैंडलाइन – CLR ऑफिस ग्वालियर)
