Bhulekh Indore – आप इंदौर जिले का भू अभिलेख रिकॉर्ड को ऑनलाइन देखना चाहते हैं. तो मध्यप्रदेश राजस्व विभाग के अधिकरिक वेबसाइट पर जाकर भूलेख इंदौर (Land Record Indore) से संबंधित सभी जमीन के रिकॉर्ड की जाँच अपने घर बैठे ही ऑनलाइन कर सकते हैं. एवं भूलेख इंदौर मध्यप्रदेश से संबंधित सभी दस्तावेज़ खसरा खतौनी रिकॉर्ड नक़ल को डाउनलोड भी कर सकते हैं.
भू अभिलेख प्रतिलिपि के प्रकार
साधारण भू-अभिलेख प्रतिलिपि – इस भू अभिलेखि प्रतिलिपि को निकालने के लिए आपको एमपी भूलेख पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करने की जरुरत नहीं पड़ती हैं. इसे आप फ्री में निकाल सकते हैं. इसके लिए कोई शुल्क नहीं लगता हैं. लेकिन इस प्रतिलिपि को सिर्फ जानकारी के लिय उपयोग कर सकते हैं.
डिजिटल हस्ताक्षरित भू-अभिलेख प्रतिलिपि – इस भू अभिलेख प्रतिलिपि को निकालने के लिए आपको MP Bhulekh Portal पर रजिस्ट्रेशन करना अनिवार्य हैं. इस प्रतिलिपि को निकालने के लिए शुल्क देने पड़ते हैं. इस प्रतिलिपि को आप किसी भी सरकारी कार्य के लिए उपयोग कर सकते हैं. क्योंकि यह प्रतिलिपि कानूनी रूप से मान्य होता हैं.
भूलेख इंदौर खसरा खतौनी रिकॉर्ड ऑनलाइन देखें
- भूलेख इंदौर खसरा खतौनी रिकॉर्ड ऑनलाइन देखने के लिए वेबसाइट https://mpbhulekh.gov.in/ पर जाना होगा.
- आपको Home Page पर “भू अभिलेख’ का आप्शन दिखाई देता हैं. उसको सेलेक्ट करें.

- यहाँ पर दो विकल्प दिखाई देता हैं. आप “क्या आप भू अभिलेख में खसरा खोजना चाहते हैं” को चुने और “Yes” पर क्लिक करें.

- भूमिस्वामी आईडी, ULPIN संख्या, भू भाग यूनिक आईडी पता हैं. तो इस्तेमाल करके भू अभिलेख रिकॉर्ड को ऑनलाइन सर्च कर सकते हैं. यदि आपको यह पता नहीं हैं. आप नाम के द्वारा भी खसरा खतौनी रिकॉर्ड को ऑनलाइन खोज सकते हैं.

- अब अपने जिला, तहसील और गांव के नाम का चुनाव करें. फिर आपको खसरा खतौनी को ऑनलाइन सर्च करने के लिए तीन आप्शन दिए गए हैं.
- भू-स्वामी
- खसरा संख्या और
- प्लाट संख्या
तीनो में से किसी को भी अपने सुविधा अनुसार सेलेक्ट कर सकते हैं. यहाँ पर भू-स्वामी के विकल्प का चुनाव किया गया हैं. भू-स्वामी के विकल्प का चुनाव करते ही आपके सामने भू स्वामी की लिस्ट ओपन हो जाती हैं. इनमे से जिनका रिकॉड देखना चाहते हैं. उनके नाम को सेलेक्ट करें. फिर खसरा /प्लाट संख्या को सेलेक्ट करें. बाद में कैप्चा कोड को सही से भरकर “विवरण देखें” बटन पर क्लिक करें.

- अब आपके सामने भू अभिलेख रिकॉर्ड ओपन हो जाती हैं. आप “भूखंड से संबंधित जानकारी – (खतौनी)” पर क्लिक करके खतौनी विवरण को देख सकते हैं.

- खसरा देखने के लिए “भू भाग विवरण” में आपको “खसरा देखें” कॉलम में आइकॉन पर क्लिक करें. आपके सामने खसरा का पूरा विवरण रिकॉर्ड ओपन हो जाता हैं. इसे डाउनलोड कर सकते हैं.

| सम्बंधित लेख | |
| एमपी भूलेख नक्शा ऑनलाइन कैसे देखें? | मध्यप्रदेश जमीन का सरकारी रेट ऑनलाइन कैसे देखें? |
| मध्यप्रदेश राज्य में सरकारी जमीन का पट्टा कैसे बनाएं | मध्यप्रदेश भूलेख, खसरा / खतौनी B1 |