Bhulekh Bhopal – भू अभिलेख भोपाल, मध्य प्रदेश से सम्बंधित जानकारी को ऑनलाइन देखना चाहते हैं. तो एमपी राजस्व विभाग पूरी तरह से डिजिटल हो चूका हैं. और मध्यप्रदेश राज्य के सभी जिलों के भू अभिलेख रिकॉर्ड को अपने ऑफिसियल पोर्टल पर ऑनलाइन देखने के लिए उपलब्ध करा दिया हैं. अब आप Bhu Abhilekh Bhopal, खसरा खतौनी नाम अनुसार ऑनलाइन भोपाल, मध्य प्रदेश की जानकारी को घर बैठे ही देख सकते हैं.
मध्यप्रदेश भू अभिलेख प्रतिलिपि के प्रकार
(1) साधारण भू-अभिलेख प्रतिलिपि – इस भू अभिलेखि प्रतिलिपि को निकालने के लिए आपको एमपी भूलेख पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करने की जरुरत नहीं पड़ती हैं. इसे आप फ्री में निकाल सकते हैं. इसके लिए कोई शुल्क नहीं लगता हैं. लेकिन इस प्रतिलिपि को सिर्फ जानकारी के लिय उपयोग कर सकते हैं.
(2) डिजिटल हस्ताक्षरित भू-अभिलेख प्रतिलिपि – इस भू अभिलेख प्रतिलिपि को निकालने के लिए आपको MP Bhulekh Portal पर रजिस्ट्रेशन करना अनिवार्य हैं. इस प्रतिलिपि को निकालने के लिए शुल्क देने पड़ते हैं. इस प्रतिलिपि को आप किसी भी सरकारी कार्य के लिए उपयोग कर सकते हैं. क्योंकि यह प्रतिलिपि कानूनी रूप से मान्य होता हैं.
भूलेख भोपाल खसरा खतौनी B1 रिकॉर्ड देखें
- भूलेख भोपाल खसरा खतौनी B1 रिकॉर्ड को देखने के लिए ऑफिसियल वेबसाइट webgis2.mpbhulekh.gov.in पर जाना होगा.
- आपको Home Page पर “भू अभिलेख’ का आप्शन दिखाई देता हैं. उसको सेलेक्ट करें.

- यहाँ पर दो विकल्प दिखाई देता हैं. आप सेलेक्ट करें “क्या आप खसरा के लिए भूमि रिकॉर्ड खोजना चाहते हैं?” और “Yes” पर क्लिक करें.

- ULPIN संख्या, भू भाग यूनिक आईडी, भूमिस्वामी आईडी आपके पास हैं. तो आप इनका भी इस्तेमाल करके भू अभिलेख रिकॉर्ड को सर्च कर सकते हैं. यदि आपके पास यह नहीं हैं कोई बात नहीं आप नाम के द्वारा भी खसरा खतौनी रिकॉर्ड को खोज सकते हैं.
- अब अपने जिला, तहसील और गांव के नाम को सेलेक्ट करना हैं. फिर आपको खसरा खतौनी को सर्च करने के लिए तीन विकल्प दिखाई देते हैं. (1) भूमिस्वामी नाम (खसरा खतौनी नाम अनुसार) (2) सर्वेक्षण / ब्लॉक संख्या (खसरा नंबर द्वारा खोजें) (3) प्लाट संख्या अपने सुविधा अनुसार तीनो में से किसी को भी सेलेक्ट कर सकते हैं. यहाँ पर भू-स्वामी के विकल्प का चुनाव किया गया हैं. भू-स्वामी के विकल्प का चुनाव करते ही आपके सामने भू स्वामी की लिस्ट ओपन हो जाती हैं. इनमे से जिनका भूमि रिकॉड देखना चाहते हैं. उनके नाम को सेलेक्ट करें. फिर खसरा /प्लाट संख्या को सेलेक्ट करें. बाद में कैप्चा कोड को सही से भरकर “विवरण देखें” बटन पर क्लिक करें.

- अब आपके सामने जमीन की जानकारी ओपन हो जाती हैं. आप कार्यवाही कोलुम में थ्री डॉट विकल्प पर क्लिक करें. तीन विकल्प आपके सामने दिखाई देता हैं. 1. खसरा देखें, 2. नक्शा देखें और 3. खतौनी B1 देखें. आप जिस रिकॉर्ड को देखना चाहते हैं. उस विकल्प पर क्लिक करके देख सकते हैं.

- खसरा देखने के लिए “खसरा देखें” विकल्प पर क्लिक करें. आपके सामने खसरा का पूरा विवरण ओपन हो जाता हैं. इसे आप डाउनलोड भी कर सकते हैं.

| सम्बंधित लेख | |
| एमपी भूलेख नक्शा ऑनलाइन कैसे देखें? | मध्यप्रदेश जमीन का सरकारी रेट ऑनलाइन कैसे देखें? |
| मध्यप्रदेश राज्य में सरकारी जमीन का पट्टा कैसे बनाएं | मध्यप्रदेश भूलेख, खसरा / खतौनी B1 |