Bhulekh Gwalior – भूलेख ग्वालियर खसरा / खतौनी रिकॉर्ड देखें

Bhulekh Gwalior – आप ग्वालियर जिले का भू अभिलेख रिकॉर्ड को ऑनलाइन देखना चाहते हैं. तो मध्यप्रदेश राजस्व विभाग के अधिकरिक वेबसाइट पर जाकर भूलेख ग्वालियर, Land Record Gwalior से संबंधित सभी जमीन के रिकॉर्ड की जाँच अपने घर बैठे ही ऑनलाइन कर सकते हैं. एवं Bhu Abhilekh Gwalior मध्यप्रदेश से संबंधित सभी दस्तावेज़  खसरा / खतौनी रिकॉर्ड नक़ल को डाउनलोड भी कर सकते हैं.

भू अभिलेख प्रतिलिपि के प्रकार

साधारण भू-अभिलेख प्रतिलिपि – इस भू अभिलेखि प्रतिलिपि को निकालने के लिए आपको एमपी भूलेख पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करने की जरुरत नहीं पड़ती हैं. इसे आप फ्री में निकाल सकते हैं. इसके लिए कोई शुल्क नहीं लगता हैं. लेकिन इस प्रतिलिपि को सिर्फ जानकारी के लिय उपयोग कर सकते हैं.

डिजिटल हस्ताक्षरित भू-अभिलेख प्रतिलिपि – इस भू अभिलेख प्रतिलिपि को निकालने के लिए आपको MP Bhulekh Portal पर रजिस्ट्रेशन करना अनिवार्य हैं. इस प्रतिलिपि को निकालने के लिए शुल्क देने पड़ते हैं. इस प्रतिलिपि को आप किसी भी सरकारी कार्य के लिए उपयोग कर सकते हैं. क्योंकि यह प्रतिलिपि कानूनी रूप से मान्य होता हैं.

भूलेख ग्वालियर खसरा / खतौनी रिकॉर्ड देखें

  • भूलेख ग्वालियर खसरा खतौनी रिकॉर्ड को देखने के लिए वेबसाइट webgis2.mpbhulekh.gov.in पर जाना होगा.
  • आपको Home Page पर “भू अभिलेख’ का आप्शन दिखाई देता हैं. उसको सेलेक्ट करें.

webgis 2

  • यहाँ पर दो विकल्प दिखाई देता हैं. आप “क्या आप खसरा के लिए भूमि रिकॉर्ड खोजना चाहते हैं?” को चुने और “Yes” पर क्लिक करें.

क्या आप खसरा के लिए भूमि रिकॉर्ड खोजना चाहते हैं

  • भूमिस्वामी आईडी, ULPIN संख्या, भू भाग यूनिक आईडी पता हैं. तो इस्तेमाल करके भू अभिलेख रिकॉर्ड को ऑनलाइन सर्च कर सकते हैं. यदि आपको यह पता नहीं हैं. आप नाम के द्वारा भी खसरा खतौनी रिकॉर्ड को ऑनलाइन खोज सकते हैं.
  • अब अपने जिला, तहसील और गांव के नाम का चुनाव करें. फिर आपको खसरा खतौनी को ऑनलाइन सर्च करने के लिए तीन आप्शन दिए गए हैं.
  1. भूमिस्वामी नाम (खसरा खतौनी नाम अनुसार)
  2. सर्वेक्षण / ब्लॉक संख्या (खसरा नंबर द्वारा खोजें)
  3. प्लाट संख्या

तीनो में से किसी को भी अपने सुविधा अनुसार सेलेक्ट कर सकते हैं. यहाँ पर भू-स्वामी के विकल्प का चुनाव किया गया हैं. भू-स्वामी के विकल्प का चुनाव करते ही आपके सामने भू स्वामी की लिस्ट ओपन हो जाती हैं. इनमे से जिनका रिकॉड देखना चाहते हैं. उनके नाम को सेलेक्ट करें. फिर खसरा /प्लाट संख्या को सेलेक्ट करें. बाद में कैप्चा कोड को सही से भरकर “विवरण देखें” बटन पर क्लिक करें.

खसरा खतौनी नाम अनुसार

  • अब आपके सामने जमीन की जानकारी ओपन हो जाती हैं. आप कार्यवाही कोलुम में थ्री डॉट विकल्प पर क्लिक करें. तीन विकल्प आपके सामने दिखाई देता हैं. 1. खसरा देखें, 2. नक्शा देखें और 3. खतौनी B1 देखें. आप जिस रिकॉर्ड को देखना चाहते हैं. उस विकल्प पर क्लिक करके देख सकते हैं.

खसरा देखें

  • खसरा देखने के लिए “खसरा देखें” विकल्प पर क्लिक करें. आपके सामने खसरा का पूरा विवरण ओपन हो जाता हैं. इसे आप डाउनलोड भी कर सकते हैं.

mp khasra khatauni

                                                                                            सम्बंधित लेख
एमपी भूलेख नक्शा ऑनलाइन कैसे देखें?मध्यप्रदेश जमीन का सरकारी रेट ऑनलाइन कैसे देखें?
मध्यप्रदेश राज्य में सरकारी जमीन का पट्टा कैसे बनाएंमध्यप्रदेश भूलेख, खसरा / खतौनी B1

Leave a comment