Bhulekh Satna – यदि आप मध्यप्रदेश के सतना जिले के किसी जमीन के दस्तावेज़ रिकॉर्ड की जानकारी नकल को ऑनलाइन देखना या डाउनलोड करना चाहते हैं. तो मध्यप्रदेश राजस्व विभाग ने इसके लिए एक ऑनलाइन ऑफिसियल पोर्टल जारी किया हैं. इस अधिकारिक पोर्टल के माध्यम से आप एमपी के किसी भी जिले के किसी भी जमीन रिकॉर्ड नकल की जानकारी को ऑनलाइन अपने घर बैठे ही मात्र 5 मिनट में मोबाइल से भी चेक कर सकते हैं. और Land Record Satna के दस्तावेज़ से संबंधित नकल को डाउनलोड भी कर सकते हैं.
भू अभिलेख प्रतिलिपि के प्रकार
साधारण भू-अभिलेख प्रतिलिपि – इस भू अभिलेखि प्रतिलिपि को देखने के लिए पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन की जरुरत नहीं हैं. इसे आप फ्री में निकाल सकते हैं. इसके लिए कोई शुल्क भी देना पड़ता हैं. लेकिन इस प्रतिलिपि को सिर्फ जानकारी उद्देश्य के लिए उपयोग कर सकते हैं.
डिजिटल हस्ताक्षरित भू-अभिलेख प्रतिलिपि – इस भू अभिलेख प्रतिलिपि को निकालने के लिए आपको Portal पर रजिस्ट्रेशन करना अनिवार्य हैं. इस प्रतिलिपि को निकालने के लिए शुल्क देने पड़ते हैं. इस प्रतिलिपि को आप किसी भी सरकारी कार्य के लिए उपयोग कर सकते हैं. क्योंकि यह प्रतिलिपि कानूनी रूप से मान्य होता हैं.
खसरा / खतौनी नाम अनुसार ऑनलाइन सतना, मध्य प्रदेश
- भूलेख सतना खसरा खतौनी रिकॉर्ड ऑनलाइन देखने के लिए ऑफिसियल पोर्टल https://webgis2.mpbhulekh.gov.in/ पर जाना होगा.
- आपको Home Page पर “भू अभिलेख’ का आप्शन दिखाई देता हैं. उसको सेलेक्ट करें.

- यहाँ पर दो विकल्प दिखाई देता हैं. आप “क्या आप खसरा के लिए भूमि रिकॉर्ड खोजना चाहते हैं?” को चुने और “Yes” पर क्लिक करें.

- भूमिस्वामी आईडी, ULPIN संख्या, भू भाग यूनिक आईडी पता हैं. तो इस्तेमाल करके अपने भू अभिलेख जानकारी को ऑनलाइन सर्च कर सकते हैं. या आप नाम के से भी खसरा खतौनी B1 नकल रिकॉर्ड को ऑनलाइन खोज सकते हैं.
- अब अपने जिला, तहसील और गांव के नाम का चुनाव करें. फिर आपको खसरा खतौनी को ऑनलाइन सर्च करने के लिए तीन आप्शन दिए गए हैं.
- भूमिस्वामी नाम (खसरा खतौनी नाम अनुसार)
- सर्वेक्षण / ब्लॉक संख्या (खसरा नंबर द्वारा खोजें)
- प्लाट संख्या
तीनो में से किसी को भी अपने सुविधा अनुसार सेलेक्ट कर सकते हैं. यहाँ पर भू-स्वामी के विकल्प का चुनाव किया गया हैं. भू-स्वामी के विकल्प का चुनाव करते ही आपके सामने भू स्वामी की लिस्ट ओपन हो जाती हैं. इनमे से जिनका रिकॉड देखना चाहते हैं. उनके नाम को सेलेक्ट करें. फिर खसरा /प्लाट संख्या को सेलेक्ट करें. बाद में कैप्चा कोड को सही से भरकर “विवरण देखें” बटन पर क्लिक करें.

- अब आपके सामने जमीन की जानकारी ओपन हो जाती हैं. आप कार्यवाही कोलुम में थ्री डॉट विकल्प पर क्लिक करें. तीन विकल्प आपके सामने दिखाई देता हैं. 1. खसरा देखें, 2. नक्शा देखें और 3. खतौनी B1 देखें. आप जिस रिकॉर्ड को देखना चाहते हैं. उस विकल्प पर क्लिक करके देख सकते हैं.

- खसरा देखने के लिए “खसरा देखें” विकल्प पर क्लिक करें. आपके सामने खसरा का पूरा विवरण ओपन हो जाता हैं. इसे आप डाउनलोड भी कर सकते हैं.

| सम्बंधित लेख | |
| एमपी भूलेख नक्शा ऑनलाइन कैसे देखें? | मध्यप्रदेश जमीन का सरकारी रेट ऑनलाइन कैसे देखें? |
| मध्यप्रदेश राज्य में सरकारी जमीन का पट्टा कैसे बनाएं | मध्यप्रदेश भूलेख, खसरा / खतौनी B1 |