Bhu naksha Bhopal – आप भू नक्शा भोपाल मध्यप्रदेश को ऑनलाइन देखना चाहते हैं. तो अब मध्यप्रदेश राजस्व विभाग ने अपने ऑफिसियल पोर्टल mpbhulekh.gov.in पर MP के सभी जिलों के भू नक्शे को ऑनलाइन उपलब्ध करा दिया हैं. आप पोर्टल पर जाकर अपने घर बैठे ही ऑनलाइन Bhu Naksha Bhopal MP को देख सकते हैं. एवं Bhu Naksha Bhopal Madhya Pradesh से संबंधित रिकॉर्ड की जाँच कर सकते हैं.
पहले यदि हमलोगों को भोपाल जिले के किसी जमीन, प्लाट, खेत के भू नक्शे की जरुरत पड़ती थी. तब तहसील या पटवारी का चक्कर लगाना पड़ता था. लेकिन अभी के समय में आप मात्र 2 मिनट में Bhunaksha Bhopal के किसी भी जमीन की जाँच ऑनलाइन कर सकते हैं.
किसी भी जमीन का भू नक्शा उस जमीन की वास्तविक भौगोलिक स्थिति को दर्शाता हैं. आप एमपी भूलेख नक्शा को मध्य प्रदेश राजस्व विभाग के द्वारा जारी की गई पोर्टल पर देख सकते हैं. एवं जमीन से संबंधित सभी दस्तावेज़ की जाँच कर सकते हैं.
भोपाल जिले का भू नक्शा कैसे देखें?
मध्यप्रदेश राज्य सरकार के राजस्व विभाग के पहली ऑफिसियल वेबसाइट से भू नक्शा भोपाल को ऑनलाइन कैसे देखते हैं? इसका पूरा विवरण नीचे स्टेप बाई स्टेप दी गई हैं.
- भोपाल भू नक्शा देखने के लिए ऑफिसियल वेबसाइट https://webgis2.mpbhulekh.gov.in/ पर जाएँ.
- होम पेज पर दिए गए विकल्प भू भाग नक्शा को सेलेक्ट करें.

- अब आपको नक्शा देखने के लिए दो विकल्प दिखाई देते हैं.
- क्या आप ग्रामवार पार्सल मानचित्र देखना चाहते हैं?
- क्या आप भूखंड का प्रमाणिक प्रतिलिपि प्राप्त करना चाहते हैं.
आप फ्री में भू नक्शा देखना चाहते हैं तो पहले वाले विकल्प को सेलेक्ट करें.

- अब ग्राम चयन के विकल्प पर क्लिक करें.

- अपना जिला, तहसील, ग्राम को सेलेक्ट करें.

- सर्वेक्षण संख्या/ प्लॉट संख्या चयन करके कैप्चा को भरें और नक्शा देखे पर क्लिक करें.

- भू-भाग नक्शा आपके सामने प्रदर्शित हो जाता हैं.

Bhu Naksha Bhopal MP (FAQ)
भू नक्शा भोपाल खसरा में यदि कोई त्रुटी हो तो क्या करें?
अगर भू नक्शा भोपाल खसरा के विवरण में कोई त्रुटी हैं. तो आप अपने तहसील कार्यालय में जाकर इसके लिए आवेदन कर सकते हैं. या एमपी भूलेख हेल्पलाइन पर भी संपर्क कर सकते हैं.
आयुक्त भू-अभिलेख
(मध्य प्रदेश शासन)
राजस्व भवन, नाका चन्द्रबदनी
नीडम रोड, Gwalior (मध्य प्रदेश)
पिनकोड:- 474009
संपर्क करें:- 18002030311 (Toll Free),
0751-2441200 (लैंडलाइन – CLR ऑफिस ग्वालियर)
| सम्बंधित लेख | |
| एमपी भूलेख खसरा खतौनी रिकॉर्ड ऑनलाइन कैसे देखें? | मध्यप्रदेश जमीन का सरकारी रेट ऑनलाइन कैसे देखें? |
| मध्यप्रदेश राज्य में सरकारी जमीन का पट्टा कैसे बनाएं | मध्यप्रदेश भूलेख, खसरा / खतौनी B1 |